14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालमप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

Published on

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक स्थानांतरण की विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। विभाग के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया 8 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और पहले प्रशासनिक आधार पर तथा उसके बाद स्वैच्छिक आधार पर तबादले किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार अंतर्जिला स्थानांतरण के लिए 8 से 15 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि जिला, संभाग और राज्य कैडर के स्थानांतरण के लिए 8 से 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक तबादलों के बाद रिक्त पदों के आधार पर स्वैच्छिक स्थानांतरण किए जाएंगे।

इसके लिए रिक्त पदों की सूची 18 जून को पोर्टल पर जारी होगी और 19 से 23 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। स्थानांतरण आदेश 28 से 30 जून के बीच जारी किए जाएंगे। नई नीति के तहत जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से अधिक होगी, वहां के अतिशेष (सरप्लस) शिक्षकों को शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में पदस्थ किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सरप्लस शिक्षकों का स्थानांतरण शैक्षणिक सत्र के बीच भी किया जा सकेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों का तबादला प्रशासनिक आधार पर किया जाएगा।

नीति के अनुसार किसी संस्था में सामान्यतः सबसे लंबे समय से पदस्थ शिक्षक को अतिशेष माना जाएगा। हालांकि यदि पिछले दो वर्षों में आए स्थानांतरणों के कारण अतिरिक्त शिक्षक की स्थिति बनती है तो दो वर्ष के भीतर पदस्थ हुए शिक्षक को सरप्लस माना जाएगा। स्वैच्छिक स्थानांतरण में महिला शिक्षकों, गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारियों, पति-पत्नी के कार्यस्थल एक करने के मामलों, दिव्यांग कर्मचारियों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं तथा राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य और शैक्षणिक अमले को भी वरीयता मिलेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति में एक वर्ष या उससे कम समय शेष है, उनका प्रशासनिक स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। वहीं पति या पत्नी की मृत्यु होने की स्थिति में कर्मचारी को स्थानांतरण में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। यह सुविधा घटना के दो वर्ष के भीतर एक बार उपलब्ध होगी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...