13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालइंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का...

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप; मामला दर्ज

Published on

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती की करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उजेफ राईन नामक युवक से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती को एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी विभिन्न होटलों में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

इससे आहत होकर युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और मंगलवारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मंगलवारा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...