4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालबाबा ने ली समाधि, 7 फीट गहरे गड्ढे में 3 दिन करेंगे...

बाबा ने ली समाधि, 7 फीट गहरे गड्ढे में 3 दिन करेंगे तपस्या, सरकार ने नहीं दी है इजाजत

Published on

भोपाल,

राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में अपने घर के सामने समाधि ले ली. इस समाधि को सरकार की इजाजत नहीं थी और पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें समाधि लेने से इनकार किया गया था, लेकिन बाबा नहीं माने और गड्ढे में उतर गए. शिष्यों के मुताबिक, बाबा 72 घंटे (3 दिन) तक जमीन के भीतर रहेंगे और अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे उनकी समाधि पूरी होगी. समाधि के लिए बाबा पुरूषोत्तमानंद के घर के सामने साढ़े 7 फीट गहरा, 4 फीट चौड़ा और 6 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है जिसमें अगले तीन दिन तक बाबा तपस्या में लीन रहेंगे.

अशोक सोनी उर्फ पुरुषोत्तमानंद महाराज टीटी नगर माता मंदिर के पीछे संचालित मां भद्रकाली विजयासन दरबार के आध्यात्मिक संस्था के संस्थापक हैं. पुरुषोत्तमानंद के बेटे मित्रेश कुमार ने बताया, समाधि के लिए उनके पिता ने 10 दिन पहले से अन्न त्याग दिया था और सिर्फ जूस ले रहे थे. अब वह सीधा सोमवार को सुबह 10 बजे समाधि से बाहर निकलेंगे. समाधि की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं.

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस उनके घर के बाहर तैनात है, क्योंकि उन्हें समाधि लेने की इजाज़त नहीं दी गई थी. ऐसे में देखना यह है कि बिना मंजूरी के समाधि लेने वाले बाबा पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है?

इससे पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भी एक ऐसा मामला सामने आया था. जिले के आसीवन थाना इलाके में ताजपुर गांव का रहने वाला एक नौजवान शुभम कर्मकांड के जरिए कुछ खास सिद्धियां हासिल करना चाहता था. इसी वजह से वह इलाके के कई पुजारियों के चक्कर काटा करता था. तभी एक पुजारी ने उसे सलाह दी कि अगर वो नवरात्रि से एक दिन पहले समाधि ले ले, तो उसे खास सिद्धि प्राप्त हो जाएगी. शुभम पुजारियों की बातों में आ गया और पूजा पाठ के बाद गहरे गड्ढे में उतर गया. पुजारियों ने ऊपर से मिट्टी डालकर गड्ढे का मुंह पूरी तरह से बंद. चारों पुजारी पूजा-पाठ करने लगे.

इसी दौरान आसीवन थाने को इस समाधि की किसी ने खबर दे दी. फिर क्या था. शुभम के गड्ढे के अंदर जाने के पांच मिनट के अंदर-अंदर पुलिस की टीम मौके पर जा पहुंची. इसके बाद पुलिस ने शुभम को तेजी से बाहर निकाला. जिसका वीडियो भी वायरल हो गया.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...