13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'जन्मदिन पर मां के पास नहीं गया, आपसे मिलने आया हूं', श्योपुर...

‘जन्मदिन पर मां के पास नहीं गया, आपसे मिलने आया हूं’, श्योपुर में मोदी ने किससे कही यह बात

Published on

श्योपुर

करीब सात दशक बाद देश को चीतों की सौगात देने के लिए मध्य प्रदेश के श्योपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति की जमकर तारीफ की। कराहल में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि जिस सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में सफलता अपने आप तय हो जाती है। उन्होंने इसके लिए स्वच्छ भारत अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि इसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण यही है कि इसका नेतृत्व महिलाओं ने किया है।

नारी शक्ति से आया नए भारत में फर्क
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अपने जन्मदिन पर वे मां के पास जाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार श्योपुर में माताओं के पास आए हैं। उन्होंने बताया कि पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति का परचम लहरा रहा है।

विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं
सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने विकास केंद्रों का उद्घाटन किया और देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर स्वयं सहायता समूहों का इतना बड़ा सम्मेलन अपने आप में बहुत खास है।

चीतों की वापसी पर जताई खुशी
प्रधानमंत्री श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद कराहल आए। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि भारत की धरती पर 75 साल बाद चीता फिर से लौट आया है। मुझे कुनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने का सौभाग्य मिला, यह बड़ी खुशी की बात है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...