11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालगरबा पर पत्थर फेंकने वाले गिरफ्तार, MP सरकार ने दी 'योगी वाली...

गरबा पर पत्थर फेंकने वाले गिरफ्तार, MP सरकार ने दी ‘योगी वाली सजा’

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के मंदसौर में शनिवार की रात कुछ युवकों ने गरबा पंडाल पर पथराव कर दिया था। युवकों ने गरबा आयोजकों पर धारदार हथियार से हमला भी किया था। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि तीनों आरोपियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

रविवार रात मंदसौर के सीतामऊ थाने में हत्या के प्रयास और दंगा करने के आरोप में सुरजानी गांव के 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। ये लोग गरबा पंडाल पर पथराव किए थे। कई लोग घायल हो गए थे। साथ ही ये आरोपी गरबा के आयोजकों पर धारदार हथियार से हमला भी किए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि सलमान खान इलाके में ऐसे अपराध कई बार कर चुका है।

क्या है पूरा मामला
एसपी सुजानिया ने बताया कि सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजानी गांव में शनिवार की रात माता की पूजा करते हुए श्रद्धालु गरबा खेल रहे थे। अचानक सलमान खान वहां रखे मोटरसाइकिलों पर हमला करने लगा। आयोजकों में से एक शिवलाल पाटीदार ने विरोध किया और अपने पिता से इस बारे में शिकायत की। रविवार को सलमान अन्य लोगों के साथ गरबा स्थल पर पहुंचा और शिवलाल के साथ-साथ बाकि आयोजकों की पिटाई शुरू कर दी। सलमान ने एक वहां मौजूद महेश के सिर पर लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

कई महिलाएं घायल
पुलिस ने बताया कि आयोजकों पर हमला करने के बाद सलमान ने वहां मौजूद लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया। कई महिलाएं इस वजह से घायल हो गईं। मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित की । पुलिस ने बताया कि वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल आयोजकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मकान अवैध तरीके से बनाए गए थे। मकान के कागजात पुलिस को ठीक नहीं लगे। आरोपियों के मकान को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...