13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : अस्पताल में बेड पर सोता मिला कुत्ता, कांग्रेस ने...

मध्य प्रदेश : अस्पताल में बेड पर सोता मिला कुत्ता, कांग्रेस ने कसा तंज; देखें Video

Published on

रतलाम

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मरीजों के बेड पर एक कुत्ता आराम से सोया हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। जानकारी के अनुसार, रतलाम के सिविल अस्पताल के अंदर एक कुत्ता घुस गया और शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मरीज के बिस्तर पर सो गया। सरकारी अस्पताल में कुत्ते के बिस्तर पर सोने का वीडियो वायरल हो रहा है।

हालांकि अधिकारियों ने दावा किया कि शुक्रवार सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच, अस्पताल में एक आपातकालीन केस आया, जिसमें एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला के साथ कई लोग आए थे। अधिकारियों ने दावा किया कि डॉक्टर और कर्मचारी जब महिला को देखने गए, तब भीड़ का फायदा उठाकर कुत्ता अस्पताल के अंदर घुस गया और मरीज के बिस्तर पर सो गया।

https://twitter.com/i/status/1570732064567365632

वायरल वीडियो के लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि मरीजों को बेड नहीं मिल रहा लेकिन कुत्ता आराम से सोया हुआ है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मध्य प्रदेश में भले मरीजों को बेड मिले या ना मिले लेकिन ‘श्वान’ तो बेड पर मस्त सोया हुआ है… तस्वीर रतलाम के अलोट की बताई जा रही है… बदहाल स्वास्थ्य सिस्टम।’

हालांकि राज्य के सरकारी अस्पताल में सुविधाओं की कमी की यह पहली ऐसी घटना नहीं है। रतलाम जिला अस्पताल में करीब दो दिन पहले डॉक्टरों ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में मरीजों के टांके लगाए थे। दरअसल, दो गुटों के बीच हाथापाई के बाद करीब 18 घायलों को जिला अस्पताल रतलाम लाया गया था। इस दौरान टॉर्च की रोशनी में मरीजों के टांके लगाए गए थे।

इस मामले पर अलोट के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अब्दुल कादरी ने कहा, ‘घटना की सूचना तब मिली जब एक कुत्ता शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट केस में आई भीड़ का फायदा उठाकर परिसर में घुस गया। मैं मरीज को देखने के लिए अस्पताल में मौजूद था। जब इसकी जानकारी हमें मिली तो हमने कुत्ते को अस्पताल परिसर से भगा दिया। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।’

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...