10.6 C
London
Saturday, April 11, 2026
HomeभोपालMP: शराब के सभी अहाते होंगे बंद, स्कूल-कॉलेज के पास नहीं होंगी...

MP: शराब के सभी अहाते होंगे बंद, स्कूल-कॉलेज के पास नहीं होंगी दुकानें… शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला

Published on

भोपाल

एमपी में शिवराज कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट में शराब को बढ़ावा नहीं देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। शिवराज कैबिनेट की मीटिंग के बाद एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि शराब को हतोत्साहित करने की दिशा में मुख्यमंत्री लगातार आगे बढ़ रहे हैं। सभी अहाते बंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी सोप बार बंद किए जाएंगे। मदिरा दुकानों में बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी।

इसके साथ ही शिवराज कैबिनेट ने यह फैसला लिया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। यह सबसे कड़ा प्रावधान है। करने के प्रावधान कड़े किए जा रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शराब की दुकानें नहीं रहेंगी। साथ ही 50 मीटर के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। आरबीसी 6-4 के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही सभी प्रकार की हानि की राशि को बढ़ाया गया है।

वहीं, एमपी कैबिनेट की बैठक में सतना मेडिकल कॉलेज के लिए 1589 पदों की स्वीकृति दी गई। पदों की पूर्ति चरणबद्ध तरीके से होगी। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोक परिसंपत्तियों के विक्रय की अनुमति दी गई।

गौरतलब है कि एमपी में पूर्व सीएम उमा भारती लंबे समय से शराब नीति में बदलाव की मांग कर रही हैं। साथ ही अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही थीं। उन्होंने कई बार शराब के अहाते के बाहर जाकर पत्थर भी फेंके हैं। अब सरकार के उनकी बातों को कुछ हद तक मान ली है। अहातों को बंद करने का फैसला किया है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे परिवार में मातम, ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया बाईपास पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी...

शादी में दूल्हे ने किया फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के परवरिया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे द्वारा...