11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपाल'ना अच्छी बेटी, ना दोस्त और ना प्रेमिका बन सकी', UPSC की...

‘ना अच्छी बेटी, ना दोस्त और ना प्रेमिका बन सकी’, UPSC की तैयारी कर रही युवती फंदे पर झूली, लिखी इमोशनल बातें

Published on

इंदौरः

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से दुखद खबर सामने आई। शहर के लसूडिया इलाके में रहने वाली एक युवती ने सुसाइड कर लिया। वह यहां एक मकान में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी और सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थी। इसके अलावा वह एक निजी कंपनी में भी कार्यरत थी। देर रात मकान मालिक ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार युवती की पहचान प्रियांशी सुंगधी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बड़वानी जिले के राजपुर की रहने वाली थी। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि पिता राजपुर में ही निवास करते हैं। प्रियांशी इंदौर में अकेली रहकर यूपीएससी की पढ़ाई और नौकरी दोनों कर रही थी।

3 पेज में उकेरा दिल का दर्द
घटनास्थल से पुलिस को एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जो अंग्रेजी में लिखा गया है। इसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति का उल्लेख करते हुए आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि वह जीवन में वैसी नहीं बन सकी जैसी वह बनना चाहती थी। न तो वह एक अच्छी बेटी बन पाई, न सच्ची दोस्त और न ही एक अच्छी प्रेमिका। उसने परिजनों और अपने मंगेतर से भी माफी मांगी है। उसने लिखा- ‘मैं एक अच्छी बेटी, दोस्त और गर्लफ्रेंड नहीं बन सकी। हो सके तो मुझे माफ कर देना।’

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, सुसाइड नोट से प्रतीत होता है कि युवती लंबे समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थी। मृतक युवती ने नोट में लिखा है कि उसे अब किसी भी चीज में खुशी नहीं मिलती और वह अपने आप को बहुत अकेला महसूस करती है।

मंगेतर के लिए लिखी इमोशनल बातें
प्रियांशी की हाल ही में सगाई भी हुई थी। नोट में उसने अपने मंगेतर से यह कहते हुए माफी मांगी है कि वह उसे बीच रास्ते में छोड़कर जा रही है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव माना जा रहा है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...