4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालसिंधिया कुछ ऐसा बोले कि छलके इमरती देवी के आंसू, कहा- महाराज!...

सिंधिया कुछ ऐसा बोले कि छलके इमरती देवी के आंसू, कहा- महाराज! कभी ऐसा मत बोलना

Published on

ग्वालियर।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी शनिवार को ‘महाराज’ के सामने आंसू बहाती नजर आईं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर इस वक्त ग्वालियर आए हुए हैं। ग्वालियर की श्याम वाटिका में अनुसूचित जाति के एक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं ना भी रहूं तब भी आपके समाज के उत्थान के लिए हमेशा काम होते रहेंगे। सिंधिया की इन बातों को सुनकर पूर्व मंत्री इमरती देवी की आंखों से आंसू छलकने लगे। उसके बाद भीगी आंखों से इमरती देवी ने कहा कि महाराज! कभी ऐसा मत बोलना। उसके बाद सिंधिया ने इमरती देवी का हाथ पकड़कर हौसला बढ़ाया।

जोरों पर है जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति
बता दें कि तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय लगातार अलग-अलग संगठनों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसी कड़ी में श्याम वाटिका में अनुसूचित जाति वर्ग की बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया। दरअसल इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल में जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति जोरों पर है। यहां ओबीसी, एससी-एसटी और संवर्ण वर्ग के बीच लगातार बयानबाजी और विरोध दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के सभी बड़े नेता ग्वालियर में अलग-अलग जाति वर्ग की बैठक लेने में लगे हुए हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this