24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालनदी ने छीन ली जिंदगियां! मऊगंज में घाट पर नहाने गए 3...

नदी ने छीन ली जिंदगियां! मऊगंज में घाट पर नहाने गए 3 किशोर डूबे, घर में पसरा मातम, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत

Published on

मऊगंज

जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बजरंगबली घाट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए 3 किशोर नदी में नहाने के लिए गए थे। उनको नहीं पता था कि यह उनका आखिरी स्नान बन जाएगा। देखते ही देखते तीनों किशोर पानी में डूब गए। जैसे ही बच्चों की मौत का पता चला तो मौके पर चीख-पुकार मच गई।

डूबने वालों में दो सगे भाई अमन तिवारी (18 वर्ष) और अभय तिवारी (17 वर्ष) है। वहीं, तीसरा युवक, जो उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है। मामा का बेटा अभिषेक मिश्रा (24 साल) भी इस हादसे का शिकार हुआ। तीनों सुबह सैर करते हुए निहाई नदी के घाट की ओर गए थे और वहां नहाने का निर्णय लिया। घाट में नहाने के दौरान अभिषेक डूबने लगा उसको बचाने के चक्कर में दोनों सगे भाई भी डूब गए।

प्रशासन में हड़कंप मचा
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर संजय जैन स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। पुलिस और होमगार्ड की टीमें तुरंत मौके पर तैनात कर दी गईं। तलाशी के बाद प्रशासन ने तीनों शव बरामद कर सिविल अस्पताल भेज कर पीएम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हादसे का पता चलते ही पहले घाट पर फिर अस्पताल परिसर पर बच्चों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सैकड़ों लोग घटनास्थल के बाद अस्पताल परिसर पर जमा हो गए। हादसे के चलते जहां हर आंख नम और दिल स्तब्ध है।वहीं, इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...