13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालजो चाहते हैं उन्हें मिल नहीं रहा और जो नहीं चाहते...नरोत्तम मिश्रा...

जो चाहते हैं उन्हें मिल नहीं रहा और जो नहीं चाहते…नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस में चल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के मंथन को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अजीब दुविधा में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केरल से सांसद शशि थरूर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले हैं। इपर टिप्पणी करते हुए कहा मंत्री ने कहा कि जो लोग जिम्मेदारी लेने के इच्छुक हैं, उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। यह जिम्मेदारी उसे मिलेगी जो इसे लेने का इच्छुक नहीं है।

गृह मंत्री ने कहा कि सभी जाएंगे और नामांकन फॉर्म भरेंगे लेकिन फिर वे आम सहमति पर आ जाएंगे। यह उनकी प्रक्रिया है। एक राष्ट्रीय दल अपने अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर सकता। उन्होंने इसे दुविधा करार देते हुए कहा, ‘पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस विचित्र दुविधा में फंसी हुई है। दुर्भाग्य की बात है कि इतने सालों से एक राष्ट्रीय पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है। कांग्रेस आज एक डूबता जहाज है और इसका डूबना तय है।’

बीजेपी नेता ने कहा, ‘पार्टी इकाइयां एक नाम के पक्ष में प्रस्ताव पारित कर रही हैं। लेकिन वह अध्यक्ष नहीं बनना चाहते। और जो चाहते हैं उन्हें अनुमति नहीं दी जा रही। मुझे नहीं लगता कि पार्टी इस स्थिति से बाहर आएगी।’ राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि जब यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचेगी तो राज्य सरकार यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि वे पिछले चुनाव के दौरान जनता से किए झूठे वादों के लिए माफी मांगें। मैं चाहता हूं कि वह ऐसे किसी भी किसान के साथ आएं, जिसका उनकी सरकार ने 2 लाख रुपये का कर्ज माफ किया हो, जैसा कि उन्होंने वादा किया था। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपए प्रति माह देने का वादा किया। कांग्रेस सरकार 15 महीने तक चली, ऐसे में यह राशि 60,000 हो जाती है। हम चाहते हैं कि वह यात्रा के दौरान किसी भी ऐसे युवक को दिखाएं, जिसे यह पैसा मिला है।’

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...