11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालभोपाल एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने यात्रियों संग खेला गरबा, CISF कर्मचारी...

भोपाल एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने यात्रियों संग खेला गरबा, CISF कर्मचारी भी थिरके

Published on

भोपाल,

इंडिगो की भोपाल से अहमदाबाद जा रही उड़ान लेट हुई तो एयरलाइन्स स्टाफ ने एयरपोर्ट पर ही यात्रियों के साथ गरबा खेलना शुरू कर दिया. देखते ही देखते सुरक्षा में तैनात सीआइएसफ की महिला कर्मचारी भी इसमें शामिल हो गईं. इस दौरान सभी लोग गुजराती गरबा गीत ढोलिड़ा ढोल रे पर जमकर झूमे.जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट नंबर 6-ई 7569 आमतौर शाम 6.45 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से अहदाबाद रवाना होती है. सोमवार को यह उड़ान निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से रवाना होने वाली थी.

विलंब के कारण यात्रियों को डिपार्चर गेट क्रमांक एक पर इंतजार के लिए कहा गया. इसी दौरान एक यात्री ने अपने मोबाइल पर गुजराती गरबा गीत शुरू कर दिया.

गीत बजते ही यात्री सीट पर ही झूमने लगे. देखते ही देखते इंडिगो के कुछ कर्मचारियों ने यात्रियों को सीट से उठाकर गरबा खेलना शुरू कर दिया. सीआइएसएफ की महिला कर्मचारी भी झूम उठीं. इंटरनेट पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर गरबा खेल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...