17.2 C
London
Monday, September 15, 2025
Homeभोपालक्या दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव? राहुल का...

क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव? राहुल का नाम लेकर किया इशारा

Published on

भोपाल

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। बुधवार शाम राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से अशोक गहलोत ने अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया है। वहीं, एक टीवी डिबेट में मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा इशारा किया है। साथ ही उन्‍होंने राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक टीवी डिबेट में कहा कि कोई भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। कांग्रेस पार्टी में पहले भी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि चुनाव लड़ने से किसी को रोका नहीं जा सकता है और न ही किसी को जबरदस्ती चुनाव लड़ा सकते हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने चुनाव में उतरने के सवाल पर कहा कि देखते हैं, क्या होता है. सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, आपको 30 सितंबर तक पता चल जाएगा।

राहुल गांधी के नाम को लेकर किया इशारा
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को चुनाव लड़ाने मजबूर नहीं किया जा सकता, अगर उन्‍होंने चुनाव न लड़ने का मन बना लिया है तो मुश्किल है वे चुनाव लड़े।

शशि थरूर और अशोक गहलोत रेस में शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की रेस में वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर व राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हैं। शशि थरूर ने बुधवार को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी को लेकर पर चर्चा की है। वहीं, राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार शाम दिल्‍ली पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात की है। हालांकि सीएम अशोक गहलोत ने अभी तक आधिकारिक रूप से चुनाव लड़ने की घोषण नहीं की है। बता दें कि कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। वहीं, 17 अक्‍टूबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती 19 अक्‍टूबर को की जाएगी।

Latest articles

गोविंदपुरा विधानसभा के बरखेड़ा पठानी मे पांच परिवारों के मकान ढहाए

भेल भोपाल।गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 56 में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बीच...

बीएचईएल सेवानिवृत्त सुपरवाइजर को साइबर धोखेबाजों ने लगाया 68 लाख का चूना

भोपाल।वर्षीय सेवानिवृत्त बीएचईएल सुपरवाइजर दो महीने तक चले "डिजिटल गिरफ्तारी" घोटाले का शिकार हो...

बीएचईएल को भारतीय रेलवे को कवच प्रणाली की आपूर्ति के लिए 23 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर

भेल भोपाल।सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स को भारतीय रेलवे (दक्षिण पश्चिम...

बीएचईएल में “उद्योग में हरित ऊर्जा का उपयोग” पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भेल भोपाल।बीएचईएल भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “उद्योग में हरित ऊर्जा के...

More like this

गोविंदपुरा विधानसभा के बरखेड़ा पठानी मे पांच परिवारों के मकान ढहाए

भेल भोपाल।गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 56 में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बीच...

बीएचईएल सेवानिवृत्त सुपरवाइजर को साइबर धोखेबाजों ने लगाया 68 लाख का चूना

भोपाल।वर्षीय सेवानिवृत्त बीएचईएल सुपरवाइजर दो महीने तक चले "डिजिटल गिरफ्तारी" घोटाले का शिकार हो...

भोपाल नगर निगम को ‘घिनौनी’ लापरवाही के लिए नोटिस, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की धमकी

भोपाल।— मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही मीटर की दूरी पर, प्रसिद्ध 'बड़ा तालाब' पर,...