6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'ऐसा देश है मेरा..,' 9 घंटे की देरी से आई ट्रेन, यात्रियों...

‘ऐसा देश है मेरा..,’ 9 घंटे की देरी से आई ट्रेन, यात्रियों ने किया ऐसे स्वागत, वीडियो वायरल

Published on

जब हम रेलवे स्टेशन समय पर पहुंच जाते हैं और पता चलता है कि ट्रेन लेट है… तो भैया, बहुत दिल दुखता है! सच कहें, तो गुस्सा आ जाता है। तमाम लोग तो ‘इंडियन रेलवे’ को कोसने लगते हैं। अब सोचिए उन लोगों का क्या हाल होगा, जिनकी ट्रेन 9 घंटे की देरी से आए। पब्लिक गुस्से से तमतमा जाएगी ना? लेकिन जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो दंग रह जाएंगे! दरअसल, यात्री प्लेटफॉर्म पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, जो पूरे 9 घंटे की देरी से आई। ऐसे में जब एक समूह ने अपनी ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर आता देखा तो वह खुशी से झूम उठे और नाचने लगे। अब अद्भुत लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, इनका सब्र देखकर कुछ लोग यही कह रहे हैं कि जिंदगी में बस इतना सब्र चाहिए!

‘यह तो नॉर्मल है इंडिया में…’
यह वीडियो ट्विटर हैंडल @bonthu_hardik से शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में बताया- हमारी ट्रेन 9 घंटे लेट थी। यहां देखें कि जब वह आई तो लोगों ने कैसे प्रतिक्रिया दी। इस क्लिप को अबतक 6.8 हजार व्यूज और दो सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, इस दृश्य को देखने के बाद तमाम यूजर्स अपने दिल की बात भी लिख रहे हैं। जैसे एक शख्स ने लिखा कि ऐसा देश है मेरा… दूसरे ने लिखा- इंडिया में चाहे जो भी समस्या हो, लोग मीम बना ही देते हैं। तीसने ने लिखा कि यह तो सामन्य है भारत में। अन्य ने लिखा कि लाइट आने की खुशी और ट्रेन के देर से आने की खुशी एक सी हो गई है। कुछ ने लिखा कि देश सही में बदल गया है!

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...