10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeकेंद्रीय कर्मचारियों को मिला Diwali गिफ्ट... 3% बढ़ा DA, सैलरी में होगा...

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला Diwali गिफ्ट… 3% बढ़ा DA, सैलरी में होगा इतना इजाफा

Published on

नई दिल्ली,

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. जी हां, सूत्रों के हवाले से जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक, केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा (DA Hike) करने का ऐलान कर दिया है. इस इजाफे के बाद डीए बढ़कर 53 फीसदी हो गया है. इससे पहले इसी साल मार्च में 4 फीसदी का डीए हाइक मिला था.

53% हो गया कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी DA मिल रहा था और सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिवाली से पहले ही सरकार इसमें 3 फीसदी का इजाफा करके उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया है. डीए में ये ताजा बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा. मतलब केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली (Diwali) और भी रोशन हो गई है, क्योंकि उनकी सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा.

साल 2024 का ये दूसरा DA Hike
आम तौर पर केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के डीए में संशोधन करती है. इससे पहले बीते 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4% DA Hike का तोहफा दिया था. इस इजाफे के साथ उन्होंने मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया था. अब ताजा इजाफे के बाद ये बढ़कर 53 फीसदी हो गया है.

कर्मचारियों की सैलरी का कैलकुलेशन
अब बात करते हैं कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 3 फीसदी के इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा. तो कैलकुलेशन के मुताबिक, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो फिलहाल 50% पर उनका महंगाई भत्ता 27,600 रुपये है. वहीं अगर डीए 53 फीसदी हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29,256 रुपये हो जाएगा. यानी कर्मचारियों का वेतन 29,256 रुपये – 27,600 रुपये = 1,656 रुपये बढ़ेगा.

3 महीने का एरियर भी मिलेगा
मोदी सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में किए गए इजाफे के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा. इसके तहत कर्मचारियों को मिलने वाली अक्टूबर की सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी जुड़कर आएगी. यानी दिवाली के मौके पर उनके हाथ में मोटी रकम आएगी.

यहां बता दें कि कर्मचारियों को मिलने वाले डीए की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) से संबंधित होती है, जो बीते 12 महीनों में रिटेल इन्‍फ्लेशन को ट्रैक करता है. दुनिया के महंगाई के दबाव और बढ़ती लागतों के साथ, यह निर्णय देश भर में घरेलू बजट के मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...

नग्न होकर बुजुर्ग को उकसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, राजस्थान में ऐसे कर रहे थे गंदी हरकतें

जैसलमेर एक सप्ताह पहले एक कपल जैसलमेर घूमने आया था। सम के धोरों में घूमने...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

हैदराबाद लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...