13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालमंदिर आई नाबालिग से दोस्त के सामने गैंगरेप, 6 युवकों ने बंधक...

मंदिर आई नाबालिग से दोस्त के सामने गैंगरेप, 6 युवकों ने बंधक बनाकर की दरिंदगी

Published on

रीवा:

दोस्त के साथ मंदिर आई एक किशोरी के साथ आधा दर्जन युवकों ने दरिंदगी की है। कूड़ा में किशोरी को बंधक बनाकर उन्होंने गैंगरेप किया। बाद में उसके साथ मारपीट कर पायल और मोबाइल भी छीनकर भाग गए। इस खौफनाक घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फरार बताए जा रहे है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। यह घटना नई गढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर की है। यहां पर एक किशोरी अपने दोस्त के साथ दोपहर में आई थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे समीप ही बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए।

आरोपी उनको धमकाने लगे और युवक के सामने किशोरी को घसीटकर कूड़ा के नीचे तरफ ले गए। इस दौरान एक-एक करके आधा दर्जन युवकों ने पीड़िता के साथ दरिंदगी की। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक आरोपी उनको बंधक बनाए हुए थे। उनके चंगुल में फंसी किशोरी और उसका दोस्त आरोपियों से रहम की भीख मांग रहे थे लेकिन किसी ने एक न सुनी। आरोपियों की दरिंदगी सिर्फ यही तक नहीं रुकी। घटना के बाद उन्होंने किशोरी से मारपीट कर मोबाइल और पायल तक छीन ली। बाद में उनको धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।

बदहवास पीड़िता और उसका दोस्त किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल एसडीओपी नवीन दुबे सहित नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी दी और उनको लेकर आ गई। दरिंदगी की शिकार किशोरी की हालत खराब थी, जिस पर तत्काल उसको इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 376डी, 395, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

बदनामी के डर से नहीं करा रही थी एफआईआर
इस खौफनाक घटना का शिकार हुई पीड़िता आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने तक को तैयार नहीं थी। बदनामी और आरोपियों ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में पुलिस ने उसको समझाइश दी। खुद एसडीओपी ने उससे बात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उसके बाद पीडि़ता शिकायत दर्ज करवाने को राजी हुई। पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

दो आरोपियों की हो गई पहचान
इस खौफनाक घटना अंजाम देने वाले आरोपियों की संख्या 6 बताई जा रही है, जो स्थानीय है। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान शिवम यादव और विद्यासागर बहेलिया के रूप में की है जो फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में गांवों में दबिश दे रही है। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है और देर रात तक आरोपियों को हिरासत में ले लेने की उम्मीद पुलिस जता रही है।

पहले भी बनाया है प्रेमी जोड़ों को निशाना
आरोपियों ने जिस अंदाज से इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि उन्होंने कई अन्य पीड़िताओं के साथ इसी तरह दरिंदगी की है। अष्टभुजी मंदिर और उसके पास स्थित कूड़ा में काफी संख्या में लड़के-लड़कियां घूमने के लिए आते हैं। आरोपियों ने कई अन्य लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाया होगा लेकिन बदनामी के डर से लड़कियों ने रिपोर्ट नहीं की। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ करेगी।

मऊगंज एसडीओपी ने कहा किएक किशोरी अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी मंदिर आई थी। यहां पर आधा दर्जन युवकों ने उनको पकड़ लिया और किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी उसके साथ मारपीट कर मोबाइल, पायल छीन ले गए हैं। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। छह आरोपी घटना में शामिल थे, जिसमें दो की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम हर संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...