11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालइंदौर का जलवा कायम, लगातार छठे वर्ष जीता सबसे स्वच्छ शहर का...

इंदौर का जलवा कायम, लगातार छठे वर्ष जीता सबसे स्वच्छ शहर का खिताब

Published on

इंदौर

इंदौर ने लगातार छठे वर्ष भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है. केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने यह स्थान देश की एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पाया है.शनिवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 पुरस्कारों की घोषणा के दौरान कहा कि जनभागीदारी को देश भर की जनता द्वारा अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लगभग 9 करोड़ लोगों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के लिए मिसाल स्थापित करने के लिए पुरस्कार विजेता राज्यों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने यह भी अपील की कि अन्य राज्यों द्वारा ऐसे तरीकों को अमल में लाया जाए.राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सुझाव दिया कि सफाईमित्रों की गरिमा और सुरक्षा को बढ़ाने का दायित्व न केवल अधिकारियों पर है बल्कि आम जनता पर भी होना चाहिए.

उधर, बड़े शहरों में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है. राज्य की इस उपलब्धि पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि बधाइयां! शुभकामनाएं! अभिनंदन! गर्व है मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर, गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर. सर्वेक्षण में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त करने पर देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई.

इसके साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खुशी जाहिर की है. कमलनाथ ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि स्वच्छता सर्वेक्षण -2022 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर ने सिक्सर लगाया है और देश में पहले स्थान पर आया है. इस उपलब्धि के लिए मैं इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण को प्रणाम करता हूं, नमन करता हूं, उन्हें बधाई देता हूं.कमलनाथ ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय में उन सफाई मित्रों को देता हूं जिन्होंने रात-दिन मेहनत कर इंदौर को एक बार फिर सफाई में सिरमौर बनाया है. शहर के सभी जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को भी इस उपलब्धि पर बधाई.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...