11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP: पहले छेड़खानी, फिर रेप... स्कूल छूटने के डर से सब सहती...

MP: पहले छेड़खानी, फिर रेप… स्कूल छूटने के डर से सब सहती रही नाबालिग

Published on

मालवा,

माता-पिता स्कूल जाना बंद ना करवा दें इसलिए मध्य प्रदेश के मालवा में एक नाबालिग लड़की छेड़छाड़ को बर्दाश्त करती रही जिसके बाद मनचले ने उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया. स्कूल जाते हुए एक युवक छात्रा को रोज परेशान करता था लेकिन वो ये बात घर में नहीं बताती थी. बाद में जब उसी मनचले ने लड़की से रेप किया तब जाकर नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.

रेप की घटना से पहले नाबालिग छात्रा स्कूल बंद कराए जाने के डर से युवक के छेड़छाड़ को सहती रही. ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाली पीड़िता को स्कूल से आते-जाते एक लड़का परेशान करता था.

नाबालिग ने ये बात अपने परिजनों को सिर्फ इसलिए नहीं बताई क्योंकि उसे डर था कि ऐसा करने पर उसका स्कूल जाना बंद करवा दिया जाएगा. लड़की को आशंका थी कि अगर उसने युवक का विरोध किया तो उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा. इस वजह से उसने ना तो युवक का विरोध किया और ना ही घर में छेड़खानी की बात बताई.

एक दिन आरोपी युवक जबरदस्ती नाबालिग लड़की को एक घर में ले गया जहां उसने रेप किया. दुष्कर्म के बाद लड़की ने किसी तरह माता-पिता को बताया और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. चूंकि लड़की नाबालिग है इसलिए पुलिस कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है .

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...