13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP: मालिश के बहाने रेप, हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंसा कपड़ा... महिला...

MP: मालिश के बहाने रेप, हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंसा कपड़ा… महिला की मौत

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अधेड़ उम्र की महिला के साथ रेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी चंदन गौड़ ने हत्या के बाद लाश को एक दिन घर में छिपाकर रखा था. वह पेशे से हलवाई है और नीम हकीम का काम भी करता है.

पुलिस ने बताया कि मोहल्ले में रहने की वजह से मृतक महिला आरोपी चंदन गौड़ को जानती थी. इसलिए वो उसके पास कमर की मालिश करवाने गई थी. इस दौरान चंदन की नीयत खराब हो गई. उसने महिला के साथ रेप की कोशिश की. महिला के विरोध करने पर चंदन ने उसके सिर पर डंडे से वार किया और हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

वारदात के बाद चला गया फेरी लगाने
इसके बाद महिला की बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया. सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से इस बीच महिला की मौत हो गई. आरोपी इसके बाद महिला की लाश को घर पर छोड़कर फेरी लगाने चला गया. रात में घर वापस लौटने के बाद उसने खाना बनाया और खाया.

इसके बाद शव को बाहर फेंक दिया. पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपनी मौजूदगी मौके पर ही दिखाई. मोहल्ले में हो रही पुलिस पूछताछ को देखकर वह डर गया. इसके बाद वो पहले मुरार के बड़ा गांव गया, जहां वो नशे की हालत में गाड़ी से टकरा गया. इसके बाद उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घर में ताला बंद होने पर पुलिस को हुआ शक
इस मामले पर एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने बताया, “दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आरोपी पैदल ही अपनी ससुराल दतिया पहुंचा. यहां पुलिस को मोहल्ले में सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद एक मकान का दरवाजा बंद मिला. उसमें रहने वाला भी गायब था. इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को प्लानिंग के साथ पकड़ लिया. पूछताछ में उसने हत्या और दुष्कर्म का जुर्म कुबूल कर लिया.”

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...