9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeमुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को 42,18,63,25,00,000 का झटका, क्यों आ रही...

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को 42,18,63,25,00,000 का झटका, क्यों आ रही है शेयरों में गिरावट?

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज फिर गिरावट दिख रही है। बीएसई पर यह 1.5% से अधिक गिरावट के साथ 1278.70 रुपये पर पहुंच गया। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में कंपनी का शेयर उच्चतम स्तर पर पहुंचा था लेकिन उसके बाद से इसके मार्केट कैप में करीब 50 अरब डॉलर यानी करीब 42,18,63,25,00,000 रुपये की गिरावट आई है। अभी इसका मार्केट कैप करीब 17,39,586.54 करोड़ रुपये रह गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर आय और इकनॉमिक स्लोडाउन के कारण रिलायंस संघर्ष कर रही है।

एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का बिजनस रिफाइनिंग से लेकर रिटेल तक फैला है। इस साल कंपनी के शेयरों में कम ही तेजी देखने को मिली है। यह बेंचमार्क एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स से लगभग एक दशक में सबसे बड़े अंतर से पीछे है। हाल के महीनों में विदेशी बिकवाली और इनकम ग्रोथ की चिंताओं के कारण शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई है। इसके बावजूद देश के प्रमुख सूचकांक अब भी 2024 में एशिया के सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रमुख बाजारों में से हैं।

क्यों आ रही है गिरावट
रिलायंस ने पिछले महीने दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया था। कंपनी की आय लगातार छठी तिमाही में अनुमान से कम रही। इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि कंपनी के प्रमुख कारोबार ऑयल-टू-केमिकल बिजनस के लिए डिमांड कम रही। इस रिजल्ट के बाद से कंपनी के शेयरों में काफी गिरावट आई है। कंपनी ने अगस्त में अपनी एजीएम में निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर एक मुफ्त शेयर देने की पेशकश की थी। कंपनी ने अपनी टेलिकॉम और रिटेल यूनिट्स की लिस्टिंग के बारे में कोई डिटेल नहीं दी। टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...