13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालपुलिसवालों ने मारा, भाजपा विधायक ने गला दबाया... फफक कर रोए कांग्रेस...

पुलिसवालों ने मारा, भाजपा विधायक ने गला दबाया… फफक कर रोए कांग्रेस के विधायक

Published on

भोपाल

गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा ने सरकार से अपनी जान को खतरा बताया। अपनी पीड़ा बताते हुए वे फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने विधानसभा में पुलिसकर्मियों पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। मेड़ा ने यह भी कहा कि बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने धक्का-मुक्की करते हुए उनका गला दबा दिया।

मेड़ा एक दिन पहले विधानसभा में उनके साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए रो पड़े। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बुधवार को वे विधानसभा अध्यक्ष के पास जा रहे थे। तब गेट पर पुलिसवालों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने स्पीकर को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। तभी भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और गला दबाकर मारने की कोशिश की।

मेड़ा ने बताया कि वे अपने क्षेत्र में पुनर्वास की समस्या की शिकायत करना चाहते ते। उनके क्षेत्र में सरकार ने पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की है। किसान जंगलों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने आवाज उठाई तो उन पर हमला किया गया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...