8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलसिलेक्शन में पॉलिटिक्स चलता है! BCCI पर भड़क उठे फैंस, T-20 में...

सिलेक्शन में पॉलिटिक्स चलता है! BCCI पर भड़क उठे फैंस, T-20 में पृथ्वी साव के शतक से हंगामा

Published on

नई दिल्ली

शानदार फॉर्म में चले रहे भारतीय ओपनर पृथ्वी साव ने एक और धमाका किया है। लगातार लगाते रनों के अंबार के बीच टी-20 में अपना शतक ठोक दिया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के इस ओपनर ने 19 गेंद में फिफ्टी, 46 गेंद में सेंचुरी और 61 बॉल में कुल 134 रन की पारी खेली। 22 साल के पृथ्वी तो अपने बल्ले से चयनकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब दे ही रहे हैं। अब फैंस का गुस्सा भी सातवें आसमां पर पहुंच चुका है। बीसीसीआई पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। पृथ्वी का वर्ल्ड कप टीम में न चुना जाना उनके चाहने वालों को अखर रहा है।

असम के खिलाफ आज खेली गई इस धमाकेदार पारी के बाद ट्विटर पर रिएक्शंस की भरमार है। कोई पृथ्वी की तारीफ में पूल बांध रहा है तो कई बोर्ड-टीम मैनेजमेंट को पानी पी-पीकर कोस रहा है।

पृथ्वी शॉ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
5 टेस्ट मैच: 339 रन
6 वनडे मैच: 189 रन
1 टी-20 मैच: 00 रन

रन बनाने के बावजूद टीम से क्यों बाहर?
दाएं हाथ के इस खतरनाक ओपनर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल खेला था। वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर स्टार खिलाड़ियों को आराम मिला, फिर भी साव की टीम में वापसी नहीं हुई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए तूफानी बल्लेबाजी की थी। टीम में जगह न मिलने पर वह निराशभी हैं। काफी मेहनत करने और रन बनाने के बावजूद नजरअंदाज किए जाने पर वह मायूस हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...