13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालसैलरी 10 हजार... अलग-अलग घरों में रहती हैं 4 बीवियां, मंत्री की...

सैलरी 10 हजार… अलग-अलग घरों में रहती हैं 4 बीवियां, मंत्री की गैस एजेंसी का मैनेजर निकला करोड़पति

Published on

खंडवा

मध्यप्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के गृहनगर खंडवा में उनकी दिव्य शक्ति के नाम से एक गैस एजेंसी है। एजेंसी के असिस्टेंट मैनेजर ने जाली दस्तावेज के जरिए धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपए का गबन कर दिया। मामले में शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी बिशू भालेराव फरार है, वह मंत्री शाह और परिवार का काफी वफादार था, लेकिन उन्हीं की गैस एजेंसी से 10 हजार रुपए महीने की सैलरी पाकर करोड़पति बन गया।

10 हजार सैलरी और खातों में निकले लाखों रुपए
खंडवा के माली कुआं स्थित वन मंत्री विजय शाह की दिव्य शक्ति गैस एजेंसी की मैनेजर खुद मंत्री की बहू पद्मिनी दिव्यादित्य शाह हैं। रामनगर का रहने वाला बिंशु भालेराव एजेंसी में असिस्टेंट मैनेजर था। गैस एजेंसी के कर्मचारी सुभाष केसनिया ने कोतवाली में शुक्रवार रात उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया कि एजेंसी पर कई साल से काम कर रहे असिस्टेंट मैनेजर बिशू भालेराव ने 1 अप्रैल 20 से 16 सितंबर 22 तक अमानत में खयानत कर एजेंसी के खातों में कूटरचना कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। प्रारंभिक छानबीन में आरोपी द्वारा 16 लाख 21 हजार 670 रुपए गबन करना सामने आया है। फिलहाल, बिंशू के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने धारा 409 (अमानत में खयानत), धारा 420 (धोखाधड़ी) का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

अलग-अलग घर में रहती हैं मैनेजर की चार बीवियां
वन मंत्री विजय शाह की गैस एजेंसी के असिस्‍टेंट मैनेजर बिशू भालेराव को सैलरी साढ़े 10 हजार प्रतिमाह मिलती है। उसके खाते में 16 लाख रुपए से अधिक की राशि पाई गई। शहर के प्रगति नगर में डेढ़ करोड़ का नया मकान और मार्केट भी है, जो उसके भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहे हैं। उसकी कमाई का सोर्स गैस एजेंसी के अलावा कुछ भी नहीं है। महज दस हजार रुपए सैलरी पाने वाले बिशू की चार पत्नियां है। खंडवा और इंदौर में उसकी पत्नियां अलग-अलग रहती हैं। 2017 में एक पत्नी की मौत हो चुकी है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...