11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'...देखा कि विधायक कांग्रेस के हैं तो रगड़ दो', छेड़खानी के आरोप...

‘…देखा कि विधायक कांग्रेस के हैं तो रगड़ दो’, छेड़खानी के आरोप पर बोले MLA

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश के दो कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में यात्रा करते समय एक महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगा है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसे कांग्रेस का चरित्र बताते हुए हमलावर है. मामले ने सियासी रंग लिया तो अब ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी के आरोपी विधायकों की मामले पर प्रतिक्रिया आई है.

कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ ने अपने खिलाफ लगे छेड़खानी के आरोप को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से साजिश है. जब देख लिया कि दोनों विधायक कांग्रेस के हैं तो रगड़ दो. ट्रेन की बर्थ को लेकर विवाद था तो चरित्र पर सवाल क्यों उठा रहे हैं. कांग्रेस विधायक सुनील ने कहा है कि बहन (पीड़िता) अगर ऐसा कर रही है तो ये पाप है. हम हमेशा सफर करते हैं.

उन्होंने कहा कि हम विधायक हैं और 50 साल की उम्र हो गई है. अब यह करेंगे? सुनील सर्राफ ने कहा कि कटनी से ट्रेन में सवार हुआ. 200 किलोमीटर का सफर तय किया था कि भूख लग गई. उन्होंने कहा कि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा मिल गए. महिला ने कहा कि लाइट मत जलाइएगा बच्चा है तो हमने छोटी वाली लाइट के प्रकाश में ही खाना खाया.

कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ ने कहा कि स्टाफ से भी पूछा जा सकता है. दरवाजा बार-बार टकरा रहा था, क्योंकि उसमें क्लिप नहीं थी. उन्होंने कहा कि इस वजह से बच्चा बार-बार जग जा रहा था. सुनील सर्राफ ने कहा कि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने सिर्फ इतना पूछा कि आपकी बर्थ कौन सी है? क्योंकि वह इनकी बर्थ पर लेटी हुई थीं. क्या यह अपराध है? उन्होंने कहा कि महिला के साथ छह महीने का बच्चा था. जब पुलिस आई तब हमने उनसे कहा कि बच्चे के सिर पर हाथ रख कसम खाकर बोल दें कि हमने छेड़खानी की है.

कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ ने कहा कि महिला की बर्थ चेंज हो गई तो वह चली गई. सागर में पुलिस आई. उन्होंने कहा कि सौगंध खाकर बोल रहा हूं कि हमने महिला का चेहरा तक नहीं देखा. अंधेरा था. विधायक सुनील ने कहा कि साजिश की बू इसलिए आ रही है क्योंकि मुझे किसी ने बताया कि एफआईआर में मेरा विधानसभा क्षेत्र और मेरी उम्र तक लिखी है. आप कैसे जानती हो कि मेरी उम्र क्या है. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि महिलाओं को सुरक्षा की जरूरत है. मैं तो कहता हूं कि अब पुरुषों को सुरक्षा की जरूरत है. पुरुष भी सुरक्षित नहीं है.

सिद्धार्थ कुशवाहा ने भी दी सफाई
कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि मेरे सभी साथी, मेरे दोस्त जानते हैं कि मैंने कई महीने से खाना-पीना सब बंद कर रखा है. मैंने तो उन्हें देखा तक नहीं साहब, छूने की तो बात ही छोड़ दीजिए. उन्होंने कहा कि हमारा रिकॉर्ड है कि ऐसा कुछ कभी नहीं किया. घर-परिवार, दोस्त-यार सबसे पूछ लीजिए. सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि मैंने तो अपनी सीट उन्हें दे दी थी. हमारे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...