13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालनितिन गडकरी को शिवराज के मंत्री ने मंच पर दंडवत प्रणाम किया,...

नितिन गडकरी को शिवराज के मंत्री ने मंच पर दंडवत प्रणाम किया, मुस्कुराने लगे केंद्रीय मंत्री

Published on

ग्वालियर

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को मध्य प्रदेश में मौजूद थे। यहां एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान के मंत्री नितिन गडकरी के सामने दंडवत हो गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि राज्य के मंत्री मंच पर नितिन गडकरी के सामने दंडवत हो गए। दरअसल ग्वालियर में 1100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक एवं ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज़ देखने को मिला। शहर में एलिवेटेड रोड की सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने भरे मंच पर दंडवत प्रणाम कर दिया। उन्होंने एलिवेटेड सड़क के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। जब ऊर्जामंत्री ने दण्डवत तरीके से आभार प्रकट किया तो गडकरी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

बता दें कि करोड़ों रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्री यहां पहुँचे। वही 829 करोड़ की लागत से बनने वाले एलिवेटेड फ्लाई ओवर रोड़ का भी भूमिपूजन किया गया। यह MP में किसी नदी पर बनने वाला पहला फ्लाईओवर रोड होगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ग्वालियर अब विकास के पथ पर दौड़ रहा है।

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...