13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP में देर से आने पर मां ने डांटा तो नाराज बेटे...

MP में देर से आने पर मां ने डांटा तो नाराज बेटे किया जानलेवा हमला, महिला की मौत से हड़कंप

Published on

बुरहानपुर

क्या कोई बेटा इस कदर अपनी मां से गुस्सा हो सकता है कि उन पर ही जानलेवा हमला कर दे? मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सामने आया, जहां एक बेटे ने अपनी मां पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। जिसमें महिला को गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि बेटे के देरे से आने पर मां ने उसे डांटा था। इसी से नाराज हो कर आरोपी बेटे ने उन पर जानलेवा हमला किया। जिसमें महिला की जान चली गई।

बुरहानपुर के जैनाबाद गांव की घटना
चौंकाने वाला मामला बुरहानपुर से सटे जैनाबाद गांव का है। पुलिस के अनुसार, जैनाबाद में मां सरोज बाई ने अपने बेटे भूपेंद्र को घर पर लेट आने के लिए फटकार लगाई। लड़के के पिता का नाम रतन सिंह है। जैसे ही भूपेंद्र देर से घर आया तो मां ने उसे डांट लगा दी। इस पर गुस्से में आरोपी बेटे ने अपनी ही मां के सिर और मुंह पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया।

बेटे ने किया हमला, मां की गई जान
अचानक हुए हमले में महिला को गंभीर चोट आई। परिजन तुरंत ही महिला को इलाज के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटे के खिलाफ केस दर्ज
शिकारपुरा थाना जांच अधिकारी सोहन सिंह चौहान ने बताया आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि बेटा रात में देर से आया था। इसी को लेकर मां ने नाराजगी जताई, जिससे आरोपी गुस्से में आ गया और हमला कर दिया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...