8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालभारत तेरे टुकड़े होंगे जो कहेगा, उसे सात समंदर बाहर फेंक देंगे......

भारत तेरे टुकड़े होंगे जो कहेगा, उसे सात समंदर बाहर फेंक देंगे… विजयवर्गीय की चेतावनी

Published on

सागर

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को सागर में पीएफआई के इरादों को बताते हुए कांग्रेस और मुलायम सिंह को भी आड़े हाथों लिया। वे सागर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का सपना 2047 में भारत को विश्वगुरु बनाने का है। लेकिन पीएफआई के लोग 2047 में इस देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का सपना देख रहे हैं। पीएफआई पर प्रतिबंध का विरोध कांग्रेस और मुलायम सिंह कर रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपको ऐसे लोगों से सावधान करने का काम कर रही है। उन्होंने कहां कि क्या ऐसे लोगों को खुला छोड़ना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए कि नहीं। ये मोदी, योगी और अमित शाह का युग है। अब यहां जो कहेगा भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह उनको या तो सात समुद्र के पार फेंक देंगे या जेल में डालेंगे।

बलिदान से मिली है ये आजादी
सीमा पर जवान और देश के अंदर भाजपा का कार्यकर्ता रक्षा करें। स्वतंत्रता को बनाए रखना हम सबकी जवाबदारी है। इसके लिए हमें अपने प्राणों की आहुति देना पड़े तो हम देंगे। मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से हमेशा कहता हूं कि देश की सीमा पर जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। पर यहां हमें देश की रक्षा करना हैं। ऐसे लोगों को बेनकाब करना है। सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे तो हमें सरकार के साथ खड़े होना है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दुख हो रहा है कि कांग्रेस के लोग पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने का विरोध कर रहे हैं। मुलायम सिंह विरोध कर रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को देश में राजनीति करने का अधिकार है? देशविरोधी गतिविधियों को आशीर्वाद देने वाले राजनीतिक दलों से इस देश को सावधान करने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...