11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालभोपाल क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ में चल रही अवैध आर्म्स फैक्ट्री का...

भोपाल क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ में चल रही अवैध आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

Published on

भोपाल।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ में चल रही अवैध आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़,क्राइम ब्रांच भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीकमगढ़ जिले में संचालित अवैध आर्म्स फैक्ट्री और अंतर्राज्यीय आर्म्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि एक ही परिवार बीते 35 से 40 वर्षों से अवैध हथियार बनाने का धंधा कर रहा था और इस काम को तीन पीढ़ियों से चला रहा था।

कार्रवाई में दो अवैध कारखाने पकड़े गए। पहला ग्राम चंदेरी थाना कुंडिला टीकमगढ़ में घर पर संचालित हो रहा था, जबकि दूसरा वेयरहाउस ग्राम रामगढ़ थाना जतारा, टीकमगढ़ में मिला।

हथियार बनाने में उपयोग होने वाले सभी कलपुर्जे स्वयं तैयार किए जाते थे ताकि मुनाफा अधिक रहे।

फैक्ट्री से जब्त सामग्री से दर्जनों अवैध हथियार बनाए जा सकते थे।

लेथ मशीन का उपयोग चोरी-छुपे कृषि उपकरण की जगह हथियार बनाने में किया जाता था।

वेयरहाउस मालिक को पार्टनर बनाकर किराया भी दिया गया था।

परिवार के कई सदस्य, बेटों और नाती-पोतों तक को जेल हो चुकी है, फिर भी कारोबार जारी रखा गया।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

खपत और नेटवर्क

स्थानीय स्तर पर जोखिम और सीमित लाभ को देखते हुए हथियारों की सबसे ज्यादा खपत उत्तर प्रदेश में की जाती थी। जांच में संगठित और अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...