13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeशाहरुख खान का जलवा! दुनिया के 50 महान एक्टर्स में शामिल होने...

शाहरुख खान का जलवा! दुनिया के 50 महान एक्टर्स में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय

Published on

एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पर बवाल मचा है और दूसरी ओर एक्टर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड और दर्ज करवा लिया है। शाहरुख खान को ‘एम्पायर मैगजीन’ ने दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शुमार किया गया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाले शाहरुख खान इकलौते भारतीय हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान के अलावा टॉम हैंक्स, मेरिल स्ट्रीप और जेक निकोल्सन जैसे हॉलीवुड स्टार्स का भी नाम है।

Shah Rukh Khan की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तीन दशक से भी लंबे समय से एक्टिंग में सक्रिय शाहरुख ने अपने दम पर न सिर्फ बॉलीवुड में जगह बनाई, बल्कि पूरी दुनिया में लाखों फैंस कमाए। शाहरुख के प्रति दीवानगी ऐसी है कि हर साल उनके बर्थडे पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को भी रोशन किया जाता है।

34 साल के करियर में शाहरुख की यादगार फिल्में
शाहरुख खान ने अपने 34 साल लंबे करियर में कई यादगार फिल्में कीं, जिनमें ‘स्वदेस’, ‘चक दे इंडिया’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘बाजीगर’, ‘डर’, ‘देवदास’ और ‘माई नेम इज़ खान’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हर फिल्म में निभाया उनका किरदार दुनियाभर के फैंस के दिलो में ताजा है। साल 2022 में शाहरुख खान कुछ फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आए थे। वह अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ में नजर आए थे।

‘पठान’ के अलावा इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख
शाहरुख इस समय अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 25 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म के ‘बेशर्म गाने’ में पहनी गई भगवा रंग की बिकीनी पर विवाद गहराया हुआ है। अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने तो ‘पठान’ को लेकर शाहरुख को जिंदा जलाने की धमकी दे दी है। मध्य प्रदेश में कई हिंदू और मुस्लिम संगठन इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। ‘पठान’ के अलावा शाहरुख, एटली की फिल्म ‘जवान’, राजकुमार हीरानी की ‘डंकी’ और सलमान खान स्टारर ‘पठान’ में नजर आएंगे।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...