19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeकंगना रनौत ने बॉलीवुड के लोगों को बताया मूर्ख और बुद्धिहीन, कहा-...

कंगना रनौत ने बॉलीवुड के लोगों को बताया मूर्ख और बुद्धिहीन, कहा- उनकी पार्टियां ट्रॉमा हैं, वो टिड्डे जैसे हैं

Published on

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने कई बार बॉलीवुड स्टार्स को निशाने पर लिया है और नेपोटिजम पर भी खुलकर बोली हैं। कई फिल्म सिलेब्रिटीज के साथ तो कंगना की बिल्कुल नहीं पटती, पर इस बार उन्होंने बॉलीवुड की पार्टियों को लेकर बात की है। कंगना रनौत ने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों में जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। यही नहीं, कंगना ने बॉलीवुड के लोगों को बुद्धिहीन तक कह दिया।

कंगना रनौत इस वक्त अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया। यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों में ट्रॉमा फील होता है। वहां के लोग बेवकूफ और बुद्धिहीन होते हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि पार्टियों में स्टार्स क्या करते हैं।

‘बॉलीवुड के लोग मूर्ख और बुद्धिहीन, दोस्ती नहीं कर सकती’
राज शमानी को दिए यूट्यूब इंटरव्यू में कंगना रनौत से जब पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में उनके दोस्त हैं, तो वह बोलीं, ‘देखिए, मैं बॉलीवुड टाइप की इंसान नहीं हूं, ठीक है। मैं निश्चित रूप से बॉलीवुड के लोगों से दोस्ती नहीं कर सकती। बॉलीवुड के लोग अपने आप में बहुत मस्त हैं। वो मूर्ख और बुद्धिहीन हैं। वो प्रोटीन शेक पीते हैं, ये वो….तो इस तरह की जिंदगी है उनकी।’

‘बॉलीवुड के लोग टिड्डे जैसे हैं, एकदम खाली’
जब इंटरव्यूअर ने बॉलीवुड का पक्ष लिया और कहा कि सभी स्टार्स ऐसे नहीं हैं, तो कंगना बोलीं, ‘मैंने यह जानने के लिए काफी बॉलीवुड देखा है, तुम मुझे मत बताओ। अगर वो शूटिंग नहीं कर रहे हैं, तो उनका रूटीन यह है कि वो सुबह उठते हैं, कुछ वर्कआउट करते हैं, दोपहर में सोते हैं, फिर उठते हैं, जिम जाते हैं, रात में फिर सोते हैं या टीवी देखते हैं। वो टिड्डों की तरह हैं, पूरी तरह से खाली।’

‘बॉलीवुड में कोई तमीज वाला नहीं मिला जो…’
कंगना ने आगे कहा, ‘आप ऐसे लोगों से कैसे दोस्ती कर सकते हैं? उन्हें पता नहीं होता कि कहां क्या हो रहा है, उनकी कोई बातचीत नहीं होती। वो मिलते हैं, शराब पीते हैं और अपने कपड़ों, एक्सेसरीज पर चर्चा करते हैं। मैंने बहुत कोशिश की कि बॉलीवुड में मुझे कोई ऐसा तमीज वाला इंसान मिल जाए, जो ब्रांडेड बैग्स या गाड़ियों से भी अलग बात कर पाए।’ हाल ही कंगना ने शाहरुख खान, आमिर और सलमान की तारीफ की थी, और उन्हें लेकर एक फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...