सुरेश सोनपुरे “सरस्वती साहित्य रत्न” से सम्मानित

भोपाल।

मध्य प्रदेश साहित्य साधना मंच सीहोर,जन परिषद सीहोर एवं राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद भारत के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम साहित्यिक रणभूमि के अपराजित रचनाकारों का सम्मान समारोह, शास उत्कृष्ट विद्यालय क्र—1 सीहोर में आयोजित किया गया, जिसमे 11 प्रांतों के लगभग 125 रचनाकार सम्मिलित हुए। संस्था संस्थापक एवं संयोजक सुरेश जायसवाल के अथक आत्मीय प्रयास से प्रांताध्यक्ष अशोक व्यग्र सुप्रसिद्ध साहित्यकार, राजकुमारी चौकसे, सुप्रीमकोर्ट अधिवक्ता, सविता धर वरिष्ट साहित्यकार धनबाद, वृन्दावन राय सरल, वरिष्ट साहित्यकार सागर,राष्ट्रकवि मदन गोपाल ” मार्तण्ड” झांसी ,डॉक्टर सतीश शर्मा,कृषि वैज्ञानिक आरसी जैन, डॉक्टर अर्चना जायसवाल इंदौर,डॉक्टर अनीस खान सीहोर, बीपी मिश्रा ” बेधड़क”, रश्मि मिश्रा भोपाल, डॉक्टर गगन नामदेव सीहोर आदि अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। राजधानी भोपाल के सुपरिचित कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” को संस्था द्वारा काव्य जगत में सुदीर्घ साहित्य सेवा एवम उत्कृष्ट रचनाधर्मिता हेतु “सरस्वती साहित्य रत्न” से सम्मानित किया गया।इस गरिमामय आयोजन में सुरेश सोनपुरे ने ” हिंदी गौरव गाथा” उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत कर हिंदी की अलख जगाई।

About bheldn

Check Also

मां नर्मदा जी के तट पर अस्थियों का किया विसर्जन

भोपाल। श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट भोपाल सुभाष नगर के संरक्षण में संस्कार सेवा समिति …