11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलएशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में आमने-सामने

एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में आमने-सामने

Published on

दुबई।

एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। यह ऐतिहासिक मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गुरुवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद हारिस ने 31, शाहीन शाह अफरीदी ने 19 और मोहम्मद नवाज ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। हालांकि पाकिस्तान ने 49 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए थे। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 3 विकेट झटके, जबकि मेहदी हसन और रिषाद हुसैन को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में बांग्लादेश की टीम 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच गंवा बैठी। बांग्लादेश की ओर से शमीम हुसैन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। टीम के बाकी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट लिए, जबकि सैम अय्यूब को 2 विकेट हासिल हुए।

यह भी पढ़िए: मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिन पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर— नेत्र शिविर एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला अब भारत से होगा। यह पहली बार होगा जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...