11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलभारत-पाक फाइनल को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 जवान...

भारत-पाक फाइनल को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 जवान रहेंगे तैनात

Published on

भोपाल। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को खेले जाने वाले एशिया कप फाइनल मैच को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाई वोल्टेज मुकाबले को देखते हुए पुलिस ने राजधानी में विशेष चौकसी शुरू कर दी है।

फेस्टिव सीजन के बीच होने वाले इस मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। इसके लिए भोपाल शहर में 500 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। कुल मिलाकर करीब 1500 से ज्यादा जवान पूरे शहर में सुरक्षा पर नजर रखेंगे।

सभी डीसीपी से संवेदनशील इलाकों की सूची मांगी गई है। संबंधित थानों की मोबाइल टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल टीमें और आसपास तैनात फोर्स स्थिति पर पैनी नजर रखेंगी।

यह भी पढ़िए : छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम में बैठा अमला सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि की निगरानी करेगा। शहर में सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...