14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलसिर्फ शतक ही नहीं, विराट का रिकॉर्ड भी तोड़ गए केएल राहुल…...

सिर्फ शतक ही नहीं, विराट का रिकॉर्ड भी तोड़ गए केएल राहुल… टी20 में अब नंबर 1

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 में केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल की सेंचुरी ठोक दी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए राहुल ने 60 गेंदों पर शतक ठोक दिया। इस पारी में उन्होंने 65 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली। यह केएल राहुल का आईपीएल इतिहास में 5वां शतक है। इस शतक के साथ ही केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

केएल राहुल ने रच दिया इतिहास
केएल राहुल ने शतक के अलावा एक और इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 8000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कागिसो रबाडा के एक ओवर में एक चौका और एक छक्का मारकर यह रिकॉर्ड बनाया। राहुल ने सिर्फ 224 टी20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 243 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

दुनिया के तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी
केएल राहुल टी20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (213 पारियां) और पाकिस्तान के बाबर आजम (218 पारियां) ने यह मुकाम हासिल किया था। राहुल की टी20 में 6 शतक और 69 अर्धशतक हैं। यह दिखाता है कि वह हर फॉर्मेट और लीग में कितने शानदार हैं।

टी20 में सबसे तेजी से 8000 रन (पारियों के अनुसार):
क्रिस गेल – 213 पारी
बाबर आजम – 218 पारी
केएल राहुल – 224 पारी
विराट कोहली – 243 पारी
मोहम्मद रिजवान – 244 पारी

ओपनिंग के लिए उतरे राहुल
दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज के आखिरी दौर से पहले अपनी बैटिंग लाइनअप में बदलाव किया है। राहुल को फिर से ओपनिंग करने का मौका दिया गया। इस सीजन में राहुल ज्यादातर नंबर 4 पर बैटिंग कर रहे थे। लेकिन, अक्षर पटेल की टीम ने उन्हें ओपनिंग में भेजकर एक बड़ा बदलाव किया है। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। राहुल को कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 33 रनों की जरूरत थी। उन्होंने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। दिल्ली 11 मैचों में 13 अंकों के साथ आईपीएल टेबल में पांचवें स्थान पर है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...