7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलपति रोहित शर्मा के सम्मान को देख भावुक हो गई थीं रितिका...

पति रोहित शर्मा के सम्मान को देख भावुक हो गई थीं रितिका सजदेह, छलक पड़े थे आंसू

Published on

नई दिल्ली

शुक्रवार को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का अनावरण किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के स्टैंड अनावरण समारोह में शामिल हुए, जहां भारत के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक (रोहित शर्मा) का नाम स्टेडियम में अंकित किया गया। रोहित शर्मा के माता-पिता, भाई और उनकी पत्नी रितिका सजदेह इस इवेंट का हिस्सा थीं।

रोहित की पत्नी रितिका सजदेह, जिन्हें अक्सर टूर्नामेंट के लिए रोहित के साथ यात्रा करते देखा जाता है और जो पूरे देश में उनकी सबसे बड़ी समर्थकों में से एक के रूप में जानी जाती हैं। वह इस इवेंट में स्पष्ट रूप से भावुक नजर आई। वहीं अब रितिका का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं।

रोहित शर्मा का सम्मान देख रितिका की आंखों में आ गए आंसू
वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में बीते 16 मई को रोहित शर्मा को एमसीए ने ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ का उद्घाटन कर सम्मानित किया। यह हिटमैन और शर्मा फैमिली के लिए काफी खास था। ऐसे में रितिका की वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस ग्रेंड इवेंट से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह काफी ज्यादा इमोशनल नजर आ रही है। रितिका की आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने वीडियो में अपने आंसुओ को बहने से बड़ी मुश्किल से रोक रखा है।

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2007 की शुरुआत से भारत का प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दिया था और 2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 159 टी20आई, 273 वनडे और 67 टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने पिछले साल बारबाडोस में विश्व कप जीत के बाद अपने टी20 करियर को अलविदा कह दिया था। वहीं अब इंग्लैंड के बड़े दौरे से पहले रोहित शर्म ने टेस्ट से भी संन्यास ले लिया है। रोहित शर्मा ने हाल ही में भारत को दुबई में अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भी जितवाई थी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...