11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालअब ऐसा दिखेगा भोपाल रेलवे स्टेशन, सुविधाओं के आगे एयरपोर्ट भी होगा...

अब ऐसा दिखेगा भोपाल रेलवे स्टेशन, सुविधाओं के आगे एयरपोर्ट भी होगा फेल!

Published on

भोपाल

कुछ दिनों बाद दिल्ली और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के आगे एयरपोर्ट भी फेल नजर आएगा। नए सिरे से विकसित किए जा रहे रेलवे स्टेशन की सूची में भोपाल का भी नाम है। भोपाल में इससे पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को विकसित किया गया है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को पीपीपी मोड में विकसित किया गया है। इस स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं हैं। साथ ही साफ-सफाई भी काफी बेहतर है। रानी कमलापति के बाद भोपाल रेलवे स्टेशन को चमकाया जा रहा है, यहां पर विकास के कई कार्य पूरे हो गए हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम कुछ साल पहले शुरू हुआ था। आधा से अधिक काम पूरा हो गया है।

हाईटेक हो रहा है भोपाल रेलवे स्टेशन
रानी कमलापति की तरह ही भोपाल रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाया जा रहा है। मुख्य स्टेशन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। साथ ही यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। कुछ दिन पहले ही स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट भी खोला गया है। बाहर से आने वाले यात्रियों को यह भी काफी आकर्षित करता है। इसके साथ पुरानी बिल्डिंग को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है।

रेलवे खुद कर रहा है इसे विकसित
भोपाल रेलवे स्टेशन को इंडियन रेलवे खुद ही विकसित कर रहा है। बाहर से स्टेशन को शानदार लुक दिया जा रहा है। इसे देखकर आपकी नजरें नहीं हटेंगी। मुख्य भवन का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के अंदर के स्थानों को भी आधुनिक रूप दिया गया है। वेटिंग एरिया को भी आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर किड्स जोन भी विकसित किया जा रहा है। ट्रेन के इंतजार में बैठे बच्चे यहां का आनंद ले सकेंगे।

आधुनिक पार्किंग
भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैफिक बहुत रहती है। प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ से आधुनिक पार्किंग को भी विकसित किया जा रहा है। इसमें पांच लेन वाली ड्रॉप एंड गो लेन बनाई जा रही है। साथ ही साथ ही स्टेशन प्लेटफॉर्म-एक और छह की तरफ से मुख्य भवनों को जोड़ा जाएगा। यात्री सीधे एक-तरफ से दूसरी तरफ जा सकेंगे।

रानी कमलापति पर रेलवे स्टेशन पर सारी सुविधाएं
वहीं, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का पिछले ही साल लोकार्पण हुआ है। यहां सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस स्टेशन पर फूड कोर्ट, लाउंज और आधुनिक गेस्ट हाउस, लिफ्ट, किड्स जोन और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

देश के 16 स्टेशनों पर चल रहा पुनर्विकास का काम
-16-दरअसल, देश के 16 पुराने रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास का काम चल रहा है। इसमें दिल्ली के तीन रेलवे स्टेशन हैं। इसके साथ ही अहमदाबाद और सूरत में भी पुनर्विकास का काम चल रहा है। विकसित होने वाले स्टेशन का लुक रेलवे की तरफ से जारी कर दिया गया है जो देखने में काफी भव्य है।

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...