16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत में फेक सोशल मीडिया कैंपेन चला रहा इजरायल से जुड़ा सॉफ्टवेयर:...

भारत में फेक सोशल मीडिया कैंपेन चला रहा इजरायल से जुड़ा सॉफ्टवेयर: रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

भारत समेत दुनिया के 30 से ज्यादा देशों के चुनाव में दखल देने का आरोप इजराइल की जासूसी फर्म की टीम पर लगा है. बुधवार को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली फर्म एक सॉफ्टवेयर के जरिए भारत समेत कई देशों में फेक सोशल मीडिया कैंपेन चला रहा है. ब्रिटेन के ‘द गार्डियन’ अखबार समेत एक पत्रकार संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय जांच में तथाकथित ‘टीम जॉर्ज’ को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं. इजराइली फर्म ‘टीम जॉर्ज’ पर आरोप है कि वह अपने ग्राहकों को एडवांस्ड इम्पैक्ट मीडिया सॉल्यूशन (Aims) नाम का सॉफ्टवेयर प्रोवाइड कराता है.

इजरायल फोर्स का पूर्व अधिकारी होने का दावा
कहा जाता है कि यह यूनिट 50 वर्षीय पूर्व इजरायली स्पेशल फोर्स ऑपरेटिव ताल हनान द्वारा चलाई जाती है. यह शख्स अपने फेक नाम ‘जॉर्ज’ का इस्तेमाल करता है. टीम जॉर्ज पर हैकिंग, तोड़फोड़ और ऑनलाइन फर्जी खबरों को फैलाने का आरोप है. जब उनसे इस बारे में पूछताछ की गई तो हनान ने कहा कि वह कोई भी गलत काम नहीं करते हैं.

कैसे काम करती है ‘टीम जॉर्ज’
हाल ही में हुई जांच में ‘टीम जॉर्ज’ के लिए अंडरकवर फुटेज को तीन पत्रकारों द्वारा फिल्माया गया था, जिन्होंने संभावित ग्राहकों के रूप में यूनिट से संपर्क किया था. गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई छह घंटे से अधिक की बैठकों में हनान और उनकी टीम ने कथित तौर पर बताया कि कैसे वे विरोधियों की खुफिया जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं. इसमें जीमेल और टेलीग्राम अकाउंट्स तक पहुंचने के लिए हैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल होता है. वह इसमें माहिर होने का दावा करता है.

फ्रांस की संस्था जांच का हिस्सा
फ्रांस की गैर-लाभकारी संस्था फॉरबिडन स्टोरीज की व्यापक जांच का हिस्सा है. इस संस्था का मिशन मारे गए, धमकी दिए गए या जेल में बंद पत्रकारों के काम को आगे बढ़ाना है. ये जांच 55 वर्षीय पत्रकार गौरी लंकेश के काम से प्रेरित थी, जिन्हें 2017 में उनके बेंगलुरु के उनके घर में ही गोली मारी गई थी.

‘द गार्जियन’ ने नोट किया कि हत्या के कुछ घंटे पहले गौरी लंकेश “इन द एज ऑफ फाल्स न्यूज” नामक एक लेख को अंतिम रूप दे रही थीं, जिसमें जांच की गई थी कि कैसे देश में तथाकथित फेक इंफोर्मेशन फैलाई जा रही थी. गौरी लंकेश का ये लेख उनकी मौत के बाद प्रकाशित हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “मैं उन सभी को सलाम करना चाहती हूं जो फर्जी खबरों का पर्दाफाश करते हैं. काश उनमें से और भी होते.

बीते कई महीने से रखी गई थी नजर
अखबार की रिपोर्ट में बताया गया कि बीते साल कई महीनों में सॉफ्टवेयर के जरिए इंटरनेट पर नजर रखी गई थी और फेक सोशल मीडिया कैंपेन के पीछे उसका हाथ था, जिसमें यूके, यूएस, कनाडा, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मैक्सिको, भारत, यूएई समेत 20 देशों के ज्यादातर व्यावसायिक विवाद शामिल थे. ‘टीम जॉर्ज’ की जांच करने वाले पत्रकारों के संघ में ले मोंडे, डेर स्पीगेल और एल पैस समेत दुनिया के 30 बड़े पत्रकार शामिल थे. Live TV

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...