13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की तबीयत बिगड़ी, कोट...

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की तबीयत बिगड़ी, कोट लखपत जेल से अस्पताल ले जाए गए

Published on

लाहौर:

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को लाहौर की कोट लखपत जेल से अस्पताल ले जाया गया। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष कुरैशी को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (पीआईसी) ले जाया गया, क्योंकि उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें ”सीने में दर्द” है।

कुरैशी की बेटी ने क्या बताया
कुरैशी की बेटी मेहर बानो कुरैशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मेरे बहादुर बाबा को पीआईसी में निगरानी में रखा गया है। मैं सभी को उनके प्रति चिंता जताने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। कृपया उनके और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें जो अन्यायपूर्ण तरीके से कैद में हैं।” कुरैशी के वकील राणा मुदस्सर ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री को शनिवार सुबह सीने में दर्द हुआ और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें पीआईसी में भर्ती कराया गया।

9 मई के दंगों मामले में जेल में बंद हैं कुरैशी
इमरान खान की तरह कुरैशी भी नौ मई 2023 के दंगों से जुड़े कई मामलों में अगस्त 2023 से जेल में हैं। कुरैशी ने 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने पहले 2008 से 2011 तक इस पद पर कार्य किया था। वह अगस्त 2018 से जनवरी 2023 तक पाकिस्तान की संसद के सदस्य भी रहे। वह दिसंबर 2011 से इमरान खान की पार्टी पीटीआई के उपाध्यक्ष भी हैं।

कुरैशी ने पंजाब से की थी राजनीति की शुरुआत
पंजाब के मुल्तान में जन्मे कुरैशी ने एचिसन कॉलेज से पढ़ाई की और फॉर्मन क्रिश्चियन कॉलेज से कला स्नातक की डिग्री और कैम्ब्रिज के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज से कला में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। वे 1985 से 1993 तक नौ वर्षों तक पंजाब की प्रांतीय विधानसभा के सदस्य रहे और 1988 से 1993 के बीच विभिन्न पदों पर प्रांतीय मंत्रिमंडल में कार्य किया। उन्होंने 1993 से 1996 तक संघीय मंत्रिमंडल में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया और बाद में 2000 से 2002 तक मुल्तान के मेयर के रूप में कार्य किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...