8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
HomeखेलIND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की जगह आए आकाशदीप ने रचा इतिहास...

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की जगह आए आकाशदीप ने रचा इतिहास 10 विकेट लेकर बने मैच विनर जीत के बाद बहन के लिए कही ये इमोशनल बात

Published on

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट मैच में जब आकाशदीप को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया, तो हर किसी ने उनकी खूब खिंचाई की. इस खिलाड़ी पर सब बड़े सवाल उठा रहे थे. हालांकि, मैच खत्म होते ही माहौल पूरी तरह बदल गया है. आकाश इस मैच में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे. टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला 10 विकेट हॉल लेने के बाद, दीप ने एक बड़ा खुलासा करते हुए अपना प्रदर्शन कैंसर से जूझ रही अपनी बहन को समर्पित किया.

जीत के बाद भावुक हुए आकाशदीप

उभरते हुए तेज़ गेंदबाज आकाशदीप ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की पहली पारी में 88 रन देकर 4 विकेट लिए. दूसरी पारी में आकाश ने इससे भी बड़ा कारनामा किया. दीप ने 99 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसके चलते उन्होंने अपने करियर का पहला 5 विकेट हॉल और 10 विकेट हॉल इस मैच में हासिल किया. जीत के बाद आकाशदीप भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि उनकी बहन पिछले 2 महीने से कैंसर से जूझ रही हैं. फिलहाल, उनकी तबीयत में सुधार हुआ है. ऐसे में वे अपना प्रदर्शन उन्हीं को समर्पित करना चाहते हैं.

यह भी पढ़िए: MP Rain Alert:28 ज़िलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडला-डिंडोरी में स्कूलों की छुट्टी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

इस तेज़ गेंदबाज की टीम में जगह हुई पक्की

बर्मिंघम टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर आकाशदीप ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. अब तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.6 की औसत से कुल 25 विकेट लिए हैं. 39 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में 10 विकेट हॉल लिया है. इससे पहले 1986 में चेतन शर्मा ने भी यह कारनामा किया था. आकाशदीप इस सीरीज़ में और बेहतर प्रदर्शन कर टेस्ट टीम में अपनी नियमित जगह पक्की करना चाहेंगे.

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...